जोधपुर

यहां एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने कुछ ऐसा कर डाला, सभी पड़ गए हैरत में

  डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज
less than 1 minute read
Jan 07, 2020
यहां एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने कुछ ऐसा कर डाला, सभी पड़ गए हैरत में
यहां एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने कुछ ऐसा कर डाला, सभी पड़ गए हैरत में


जोधपुर. जोधपुर का डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज। यहां छात्र केवल और केवल मेडिकल की पढ़ाई नहीं करते, बल्कि अपने कॉलेज को घर की तरह समझते हैं। यहां काफी समय से बजट के अभाव में उपेक्षित डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड को कॉलेज के छात्रों ने चमन कर दिया। मेडिकोज के श्रमदान को देख चिकित्सक शिक्षक भी गदगद हो गए हैं। दरअसल, साल 2019 छात्रसंघ यूनियन के पदाधिकारियों ने कॉलेज के ग्राउंड की स्थिति देख प्रशासन से सही कराने की अपील की थी। जब उन्हें पता लगा कि बजट कम होने के कारण कॉलेज के ग्राउंड को दुरुस्त कराना फिलहाल संभव नहीं है। इस पर सभी मेडिकोज व सीनियर्स ने तय किया कि वे ग्राउंड की दशा सुधारेंगे। इसके बाद सभी ने करीब चार लाख रुपए एकत्र कर जेसीबी व अन्य संसाधन लगाकर ग्राउंड की लेवलिंग कराई। इसके बाद घास और सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ लोहे की जालियां भी लगवाई। मेडिकोज ने खुद दिन-रात कर श्रमदान किया। वे प्रतिदिन तीन घंटे ग्राउंड को देते हैं।

अध्यक्ष विनोद शर्मा और स्पोट्र्स सचिव प्रदीप सिरवी ने प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ से भी इस बारे में बात की। उनके सपोर्ट के बाद यह काम संभव हुआ। इसमें संयुक्त सचिव विक्रमसिंह सैनी, महासचिव अभिमन्यू सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अजय कुमार बंसल, सांस्कृति सचिव गजराज सिंह राठौड़, साहित्यिक सचिव लोकेश यादव, गल्र्स प्रतिनिधि राधिका फोफलिया,यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि कृष्णा गुर्जर, गुमानसिंह राजपुरोहित, प्रवीण देवासी और डॉ. राहुल मंगल सहित सभी मेडिकोज ने सहयोग किया।

Published on:
07 Jan 2020 09:07 pm