योग की अद्भुत ताकत: आंखों से सरिए मोड़ता है और दांत से खींच सकता है रेल का डिब्बा

अपने कारनामों की वजह से देश में हरक्यूलिस के रूप में पहचान बना चुके हैं। ये हैं जोधपुर के महामंदिर क्षेत्र निवासी अरविंद जोशी। उन्हें विरासत में योग और पहलवानी की शिक्षा मिली और आज अपने कारनामों की वजह से देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 30, 2016
stuntman of jodhpur

शहर में एक युवा ऐसा भी है, जो खतरों से खेलता है और हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देता है। इनके कारनामों को देख लोग दांतों तले अंगुली दबाते हैं। गले में फंदा लगाकर चार मोटरसाइकिल एक साथ रोकना, ट्रक को छाती के ऊपर से निकालना और दांतों से प्लेन और रेल के डिब्बे खींचना, पीतल की मजबूत कढ़ाई को अपने हाथों से फाडऩा, गले व आंखों से सरियों को मोडऩे जैसे खतरनाक स्टंट करना इनके बाएं हाथ का खेल है।

अपने इन कारनामों की वजह से देश में हरक्यूलिस के रूप में पहचान बना चुके हैं। ये हैं जोधपुर के महामंदिर क्षेत्र निवासी अरविंद जोशी। उन्हें विरासत में योग और पहलवानी की शिक्षा मिली और आज अपने कारनामों की वजह से देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। आइए जानते हैं, इनके बारे में आखिर कैसे ये इन कारनामों को अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ें

लालू के बेटे तेजप्रताप को खतरा, केंद्र से मिली ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा

योग क्रियाओं से देते हैं अंजाम

महामंदिर निवासी अरविंद जोशी 250 से ज्यादा स्टंट करते हैं और योग शक्ति के माध्यम से इतने जटिल कार्यों को अंजाम देते हैं। ये वर्तमान में भी युवाओं को योग सिखाते हैं और चाहते हैं कि पूरे देश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए काम करें। अरविंद बताते हैं, उनके पिता नंदकिशोर जोशी भी 56 साल की उम्र में ट्रकों को रोकने जैसे खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हैं।

जोधपुर का नाम किया रोशन

अरविंद 40 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र ले चुके हैं और 30 से ज्यादा शो कर चुके हैं। इनमें सोनी टीवी एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, कलर्स पर आने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट, जीटीवी राजस्थान, ईटीवी राजस्थान, आकाशवाणी सहित अन्य चैनलों पर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

अमरावती महिला संसद में बिहार की भी होगी बड़ी भागीदारी
Published on:
30 Jun 2016 03:39 pm
Also Read
View All