26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू के बेटे तेजप्रताप को खतरा, केंद्र से मिली ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को 'वाई' श्रेणी सुरक्षा मिली है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Jan 12, 2017

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

गोपालगंज। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को 'वाई' श्रेणी सुरक्षा मिली है। यह सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई है। नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब तेज प्रताप पहले से बड़े कारकेड एवं और अधिक सुरक्षा घेरे में चलेंगे।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज प्रताप यादव की सुरक्षा व्यवस्था को केंद्र सरकार ने भी मंजूरी दी है। राज्य सरकार भी गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद किसी व्यक्ति को वाई श्रेणी की सुरक्षा देती है। तेजप्रताप को करीब एक दर्जन सशस्त्र कमांडो का दस्ता मिलेगा, जो उन्हें बिहार में कहीं भी आने जाने के दौरान सुरक्षा प्रदान करेगा।

बता दें कि तेजप्रताप के पिता लालू प्रसाद यादव को पहले ही 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया कि तेजप्रताप को बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड में माओवादियों से खतरा है। इस रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें

image