जोधपुर

Sucide : गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने उठाया यह कदम

- घर के कमरे में इस हाल में मिला युवक, पुलिस जुटी जांच में
less than 1 minute read
Jun 07, 2022
Sucide : गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने उठाया यह कदम
Sucide : गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने उठाया यह कदम

जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत (Police station Kudi Bhagtasni) गुड़ा बिश्नोइयान (Guda Bishnoiyan) के मेघवालों का बास में एक युवक ने फंदा लगाकर मंगलवार को आत्महत्या (A young man hanged himself) कर ली। उसकी पत्नी गर्भवती (Wife pregnent and husband hanged himself) है। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन वह पत्नी को छत्तीसगढ़ ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी पक्ष में नहीं थ।
थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि मेघवालों का बास निवासी राकेश (24) पुत्र सुखदेव मेघवाल ने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर जान दी है। परिजन को अल-सुबह पता लगा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जांच के बाद शव मोर्चरी भेजा गया। मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक छत्तीसगढ़ में मिठाई की दुकान पर काम करता था और छुट्टियां लेकर घर आया था। गर्भवती होने से पत्नी पीहर में है। वह पत्नी को अपने साथ छत्तीसगढ़ ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी यहीं रहता चाहती थी। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी।
श्रमिक ने फैक्ट्री परिसर में जान दी
उधर, बासनी थानान्तर्गत सांगरिया के मोती नगर में हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री परिसर में एक श्रमिक ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी विनोद पुत्र दिलीप धाणक मोती नगर की हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में श्रमिक था और वहीं पर रहता था। साथ काम करने वाले उसके चाचा तड़के तीन बजे उठे तो विनोद को फंदे पर लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Published on:
07 Jun 2022 08:16 pm