जोधपुर

आठ स्कूलों के 54 कार्मिकों में से 41 मिले गैरहाजिर

भोपालगढ़. उपजिला कलक्टर सुखराम पिण्डेल ने मंगलवार को सुबह स्कूल खुलने के समय पर कस्बे के आठ सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
आठ स्कूलों के 54 कार्मिकों में से 41 मिले गैरहाजिर
आठ स्कूलों के 54 कार्मिकों में से 41 मिले गैरहाजिर

भोपालगढ़. उपजिला कलक्टर सुखराम पिण्डेल ने मंगलवार को सुबह स्कूल खुलने के समय पर कस्बे के आठ सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें इन विद्यालयों में कार्यरत ५४ शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों में से करीब ४१ जने अनुपस्थित मिले और कई स्कूलों में अव्यवस्थाएं भी नजर आई। पिण्डेल ने हाथोंहाथ गैरहाजिर मिले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिसके चलते सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ अन्य विभागों के कार्मिकों में भी हडक़ंप मच गया।

इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरुआत करते हुए यहां शिक्षकों की उपस्थिति देखी और एक-दो शिक्षकों को छोडक़र अधिकांश अनुपस्थित रहे शिक्षकों की गैरहाजिरी दर्ज की। इसी तरह सुबह ७.४५ बजे तक कस्बे के रातियों की ढाणी स्थित विद्यालय पर ताला लगा मिला। वहीं राउमावि बालिका स्कूल में पोषाहार के चावलों में इल्लियां पाए जाने पर शिक्षकों को आड़े हाथों लिया। कस्बे के चुन्नीदेवी-गणेशराम जाखड़ राउमावि में २१ में से १८ और राउप्रावि में 10 में से 9 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक व माध्यमिक) को भी रिपोर्ट प्रेषित की गई।निसं

Published on:
25 Sept 2019 12:11 am