जोधपुर

SPORTS—सूर्यवीर ने जीता गोल्फ कप

- सीनियर वर्ग में जितेन्द्र-मनोहर ने जीता खिताब
less than 1 minute read
Apr 11, 2021
SPORTS---सूर्यवीर ने जीता गोल्फ कप
SPORTS---सूर्यवीर ने जीता गोल्फ कप

जोधपुर।
सरदार क्लब में रविवार को मारवाड़ गोल्फ कप आयोजित किया गया। गोल्फर नरेन्द्रसिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता सूर्यवीरसिंह रहे, दूसरे स्थान पर युधिष्ठिर व तीसरे स्थान पर महेन्द्रङ्क्षसह रहे। सीनियर वर्ग के विजेता जितेन्द्रङ्क्षसह व मनोहरसिंह रहे। जिनको अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
-
शिक्षा निदेशक ने किया गौशाला मैदान का निरीक्षण
जोधपुर।
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर निदेशक सौरभ स्वामी ने क्रीड़ा संगम केन्द्र के खेल मैदानों का निरीक्षण किया तथा वृक्षारोपण कर गौशाला मैदान को हरा-भरा रखने के निर्देश दिए। शाला क्रीड़ा संगम केन्द्र गौशाला मैदान प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर निदेशक ने स्वयं स्क्वैश खेला व संयुक्त निदेशक कार्यालय व आरके भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन मरम्मत के लिए वित्तीय व्यवस्था का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जोधपुर मण्डल के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचंद सांखला, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय संतोष, जिला शिक्षा अधिकारी विधि ब्रहानंद महर्षि, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ओमप्रकाश गहलोत सहित विभागीय कर्मचारी व गौशाला मैदान स्टाफ मौजूद था।

Published on:
11 Apr 2021 10:35 pm