
वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. मारवाड़ के प्रसिद्ध शीतला माता मेले में राजस्थान पत्रिका ने अपनी मुहीम स्वर्णिम भारत के तहत मेले में आए श्रद्धालुओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसमें शीतला माता मेले दौरान पूरा मंदिर परिसर पॉलीथिन मुक्त रखा जाएगा। इसके लिए 50 से अधिक स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। शीतला माता कागा तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह ने बताया कि प्रसाद विक्रेताओं को कागज अथवा कपड़े की थैलियों का प्रयोग करने को कहा गया है। राजस्थान पत्रिका की ओर से मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को पॉलीथिन का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प और कपड़े व कागज के बैग्स वितरित किए गए।
शीतलाष्टमी व मेलों को लेकर एडवाइजरी जारी
जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि शीतला माता व नवरात्रि मेले में सामान्य सहभागिता से बचें। इन मेलों में उपस्थित व्यक्तियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, यदि धार्मिक मान्यता व श्रद्धा के संदर्भ में शीतला माता व नवरात्रि मेले में उपस्थित होने को टाला नहीं जा सके तो ऐसी स्थिति में व्यापक जन समूह का एक स्थान पर अधिक समय तक ठहराव ना रहे।