जोधपुर

चेंजमेकर्स… राजनीति से पहले वोटर का शुद्धिकरण जरूरी, नेताओं का हो उच्च शैक्षणिक स्तर

ईमानदार लोगों को अब राजनीति में आगे आना होगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 8:28 AM IST
patrika campaign on politics
Campaign for Clean Politics, change makers, clean politics, jodhpur news, patrika campaign

पूर्णिमा बोहरा/जोधपुर. राजनीति में सबसे पहले वोटर का शुद्धिकरण हो। मतदाता जाति व धर्म को दरकिनार कर विकास करने वाले को जनप्रतिनिधि चुने। राजनीति सिखाने के लिए भी एकेडमी होनी चाहिए। किसी भी संस्था में योग्यता को ध्यान में रखकर पद मिलता है। राजनेता तो देश चलाते हैं उनका शैक्षणिक स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए। ये विचार बुधवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से पत्रिकायन में चेंजमेकर्स : बदलाव के नायक महाभियान्य पर हुई सारगर्भित परिचर्चा वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्त किए।

इनका कहना है


सिस्टम में बदलाव की जरूरत है। बड़ा बदलाव चाहिए। नेताओं में नैतिक शिक्षा का समावेश जरूरी है।
- अरविंद जोशी

राजनीति में शुद्धिकरण के लिए हर नागरिक को स्वयं से शुरुआत करनी होगी। ऐसे व्यक्ति को वोट देए जो साफ छवि का हो। तभी बदलाव आएगा।
- चेतन प्रकाश

जाति नहीं, बल्कि व्यक्ति के अनुसार टिकट दिए जाएं। वोट कितने मिलेंगेए यह छोड़ वह देश के लिए क्या कर सकता है उसे प्रतिनिधि चुनें।
- राजेश व्यास

युवा पहले से अधिक जागरुक है। युवा वर्ग चेंजमेकर हो सकते हैं। पत्रिका का यह महाभियान आने वाली पीढ़ी के लिए मददगार साबित होगा।
- हितेन्द्रसिंह राव

भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए साफ छवि वाले गैर राजनेतिक व्यक्ति आगे आएं। ऐसी मुहिम हर किसी को स्वयं के लिए छेडऩी चाहिए। वोट देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।
- रोशन बोड़ा

भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर एक देश-एक जाति के आधार पर कार्य हो। प्रत्येक वर्ग व उम्र के व्यक्ति को इस महाभियान से जुड़कर बदलाव लाना चाहिए।
- करणसिंह राठौड़

राजनीति के लिए शिक्षा आवश्यक है। देश चलाने के लिए पद पर बैठने वाले उच्च शिक्षा प्राप्त हों। एक एकेडमी ऐसी हो जो नेताओं को राजनीति सिखाए।
- मनीष थानवी

कोई भी राजनीतिक दल स्वच्छ नहीं है। झूठ की बुनियाद पर आम जनता को ठगा जा रहा है। अब जनता को ही जागरूक होकर आगे आना होगा।
- किशनसिंह कच्छवाह

सिर्फ राज से मतलब है नीति से नहीं। राजनीति अब व्यवसाय बन चुकी है। ईमानदार लोगों को अब राजनीति में आगे आना होगा।
- अश्विनीकुमार पुरोहित

शिक्षित वर्ग आगे आए। जो नेता दो बार जीत चुका हैए तीसरी बार नए चेहरे को मौका दिया जाए। कुछ तो नियम व शर्तें राजनीति में भी लागू होनी चाहिए।
- पंकज जोश

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश