16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं निगम

-सड़क पर खड़े वाहनों से हादसों की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Arvind Singh Rajpurohit

•

Updated: 15 Apr 2018, 5:58 PM IST

hindi news,jodhpur news,nigam news,rajasthan news. rajasthan patrika news,

अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं निगम



बासनी(जोधपुर). नगर निगम की कार्रवाई के अभाव में बासनी औद्योगिक क्षेत्र अब अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। कोई भी सड़क ऐसी नहीं बची जिस पर अतिक्रमियों की नजर नहीं पड़ी हो। जहां जगह मिली वहीं पर अपना अधिकार जमाकर कब्जा कर दिया। कुछ ऐसा ही अधिकार जमाया है अतिक्रमियों ने बासनी से चार दुकान जाने वाले मार्ग पर। यहां अतिक्रमण किस कदर पांव पसार चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दाउजी होटल चौराहा पार करते ही फॉरलेन की सड़क सिंगल लेन में तब्दील जो जाती है। अव्यवस्थित खड़े वाहन हों या केबिन संचालक किसी को भी नियमों की परवाह नहीं है। यही वजह है की यह सड़क यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबतों का सबब बन रही है। यहां हुए अतिक्रमणों को हटाने के प्रति नगर निगम गंभीर नहीं है।

सड़क पर ही पार्क हो रहे वाहन
ट्रांसपोर्ट नगर होने के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं राजस्थान व अन्य राज्यों में माल परिवहन के लिए भी ट्रक ट्रांसर्पोट नगर में आते हैं। ऐसे में जगह के अभाव में वाहन चालक सड़क पर ही वाहन पार्क कर रहे हैं। इन वाहनों पर यातायात पुलिस भी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रही है। इसके चलते बिना भय के वाहन चालक भारी वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं।

ढाबा संचालक कर रहे मनमानी
ट्रांसपोर्ट नगर से बासनी चार दुकान जाने वाले मार्ग पर कई ढाबे, केबिन व भोजनालय खुले हुए हैं। संचालकों की ओर से कार्रवाई का भय नहीं होने के कारण सड़क सीमा में सामान रखा जा रहा है। शाम के समय तो टेबल, कुर्सियां भी सड़क किनारे ही लगाई जा रही हंै। निगम क्षेत्राधिकार होने के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां वर्तमान में लगभग 20 से अधिक भोजनालय संचालित हो रहे हैं।

आए दिन हो रहे हादसे
सड़क सीमा तक अतिक्रमण हो जाने से इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अतिक्रमियों पर न तो यातायात विभाग कार्रवाई कर रहा है, न निगम। दोनों विभाग अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि इस मार्ग पर संकरी सड़क से गुजरते समय कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

लग रहा जाम
बासनी क्षेत्र के उद्योगों को जोडऩे व सांगरिया की तरफ जाने का मुख्य मार्ग होने के चलते इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। इसके चलते मार्ग पर यातायात दवाब भी अधिक रहता है। ऐसे में सड़क सीमा में खड़े होने वाले वाहन व अतिक्रमण से ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है।

जिम्मेदारों को नहीं परवाह
आए दिन हो रहे हादसे व सड़क पर अतिक्रमण को हटाने के प्रति जिम्मेदारों को कोई परवाह नहीं है। कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

--------------------------------------------