
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार व्यास, उपशाखा अध्यक्ष सहीराम मांजू, सचिव अशोक पालीवाल, श्यामसुन्दर शर्मा, गिरधारीराम, मांगीलाल ढाका, मगराज जीनगर, श्यामसुन्दर तंवर, अरविन्द रंगा, नारायणसिंह, पुखराज पालीवाल, पुखराज बोहरा, बाबूराम खारा, ओमप्रकाश गोदारा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि राजस्थान में २००४ से पूर्व पदस्थापित शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलता था, लेकिन २००४ के बाद नियुक्त कर्मचारियों व शिक्षकों पर नई पेंशन योजना लागू की गई है। जिससे सेवानिवृति के बाद कार्मिकों का भविष्य किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं है। साथ ही राजस्थान के शिक्षकों को छठे व सातवें वेतन आयोग में केन्द्र सरकार के अनुरूप वेतनमान नहीं देकर अनेक विसंगतियां रख दी गई है तथा सामन्त कमेटी की सिफारिशों पर कार्रवाई भी नहीं हुई है। उन्होंने सामन्त कमेटी की सिफारिशों को तत्काल सार्वजनिक करके लागू करने व २००४ के बाद नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की है। (कासं)
------------