जोधपुर

सरकार ने नहीं सुनी मांग, अब बाबा के दरबार में लगाएंगे अर्जी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. विभिन्न मांगों को लेकर हमने कर्मचारियों और लोगों द्वारा किए जाने वाले धरना, प्रदर्शन, रैली आदि तरीकों को तो देखा है, लेकिन अब कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना को बंद करके वापस पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा फलोदी द्वारा प्रदर्शन अनूठा तरीका अपनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Oct 01, 2019
फलोदी. पद यात्रा को लेकर तैयार करवाया गया टी शर्ट
फलोदी. पद यात्रा को लेकर तैयार करवाया गया टी शर्ट

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनरतले आगामी 5 अक्टूबर को दोपहर ३ बजे बड़ी संख्या में शिक्षक विशाल रथ यात्रा के साथ फलोदी से रामदेवरा के लिए पद यात्रा के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2004 के बाद चयनित कर्मचारियों के लिए शुरू की गई पेंशन योजना को बंद करके वापस पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग पिछले लम्बे समय से चल रही है, लेकिन अब तक मांग पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते फलोदी जिला शिखा द्वारा इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाने के लिए फलोदी से रामदेवरा पैदल यात्रा निकाली जा रही है।
बाबा को सौंपेंगे ज्ञापन, करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ-
फलोदी रवाना होकर पदयात्रा में शामिल शिक्षक रामदेवरा पंहुचकर बाबा रामदेव के चरणों में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही रामदेवरा सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। पद यात्रा में अधिकतम भागीदारी के लिए शिक्षक नेता लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए है। साथ ही पद यात्रा भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के लिए विशेष टी-शर्ट, टोपी व प्रचार सामग्री भी तैयार करवाई जा रहे है। (कासं)
बंद हो एनपीएस, शुरू हो ओपीएस-
2004 के बाद चयनित कर्मचारियों व शिक्षकों को एनपीएस योजना में रखा गया है। एनपीएस से कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में है। एैसे में संगठन द्वारा एनपीएस को बंद करने तथा ओपीएस को वापस शुरू करने की मांग हर स्तर पर की गई है, लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं होने के कारण जिला शाखा फलोदी अब फलोदी से रामदेवरा तक 5 अक्टूबर को पैदल यात्रा निकालेगी तथा सीएम के नाम बाबा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अरुण कुमार व्यास, जिलाध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), फलोदी।
--------------------

Published on:
01 Oct 2019 04:54 pm