जोधपुर

रात तक शिक्षकों को ड्यूटी तामिल नहीं कराई

    रीट परीक्षा में ड्यूटी देने लगाने में लेटलतीफी पर शिक्षक हुए नाराज
less than 1 minute read
Sep 24, 2021
Teachers were not served duty till night
रात तक शिक्षकों को ड्यूटी तामिल नहीं कराई,रात तक शिक्षकों को ड्यूटी तामिल नहीं कराई

जोधपुर. रीट परीक्षा में ड्य़ूटी को लेकर शिक्षक शुक्रवार देर शाम तक परेशान रहे। रात्रि में शिक्षकों के ड्यूटी ऑर्डर सोशल मीडिया के मार्फत जारी किए, लेकिन शिक्षकों ने कहा कि वे भी संख्यात्मक थे।
राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के इंद्रविक्रमसिंह चौहान ने बताया कि राज्य सरकार इतनी बड़ी परीक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही है, लेकिन शिक्षा विभाग ढिलाई बरत रहा है। रीट परीक्षा को लेकर स्कूल की छुट्टी तक शिक्षक अपनी ड्यूटी का इंतजार करते रहे। रात 10 बजे तक केवल निजी स्कूल केंद्रों के लिए केवल संख्यात्मक शिक्षक आवंटित किए गए, व्यक्तिगत नाम से कोई ड़्यूटी तामिल नहीं कराई गई। जबकि शिक्षकों को सुबह केंद्रों पर पहुंचना हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश भी लेने हैं। केद्राधीक्षकों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के नाम भेजे, लेकिन डीईओ माशि मुख्यालय कार्यालय से ये कहकर लौटा दिया गया कि वीक्षक लगाने की व्यवस्थाएं वे ही करेंगे। जबकि दो दिन पूर्व ड्यूटी तामिल करा दी जाती है। डीईओ माशि मुख्यालय अमृतलाल ने रात में पत्रिका से हुई बातचीत में कहा कि सभी के ऑर्डर हो गए है। सभी गु्रपों में सूचना भेज दी है। उल्लेखनीय हैं कि परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने करीब 26 सौ वीक्षक लगाए हैं।

Published on:
24 Sept 2021 10:20 pm