जोधपुर

बेटी के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल लेकर पहुंची मां, डॉक्टर ने बताया गर्भवती, परिजनों के उड़े होश

पीड़िता ने बताया कि दोनों ने बारी-बारी बलात्कार किया और फिर डरा धमकाकर वहां से भाग गए। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को डरा धमकाकर ब्लैकमेल करते रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2025, 8:32 PM IST
होली के रंग लगाने पहुंचे और बन गए दरिंदे! युवती को कमरे में ले जाकर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)
होली के रंग लगाने पहुंचे और बन गए दरिंदे! युवती को कमरे में ले जाकर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग व एक अन्य युवक ने शौच करने निकली एक किशोरी से सामूहिक बलात्कार किया। तीन महीने बाद पेट दर्द होने किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा। पुलिस के अनुसार साढ़े सत्रह साल की एक किशोरी गत एक जून को गांव के बाहर शौच करने गई थी, जहां उसे अकेले देख दो लड़के आए।

पीड़िता ने बताया कि दोनों ने बारी-बारी बलात्कार किया और फिर डरा धमकाकर वहां से भाग गए। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को डरा धमकाकर ब्लैकमेल करते रहे। इस बीच गत दिनों किशोरी के पेट दर्द होने लगा। उसने अपनी मां को अवगत कराया। मां उसे अस्पताल ले गई तो किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा।

यह वीडियो भी देखें

एफआइआर दर्ज कराई

पीड़िता को लेकर वो थाने पहुंची और दोनों लड़कों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। आरोपियों में शामिल एक लड़का नाबालिग बताया जाता है। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) आनंदसिंह ने पीड़िता के बयान देने के साथ ही मेडिकल करवाकर जांच शुरू की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
24 Aug 2025, 8:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता