जोधपुर

बलात्कार से किशोरी गर्भवती, युवक पर एफआइआर

- तबीयत खराब होने पर मां अस्पताल ले गई तो गर्भवती होने का पता लगा
less than 1 minute read
Feb 03, 2021
बलात्कार से किशोरी गर्भवती, युवक पर एफआइआर
बलात्कार से किशोरी गर्भवती, युवक पर एफआइआर

बलात्कार से किशोरी गर्भवती, युवक पर एफआइआर
- तबीयत खराब होने पर मां अस्पताल ले गई तो गर्भवती होने का पता लगा
जोधपुर.
जिले में एक युवक ने मित्रता करने के बाद झांसा देकर एक किशोरी से बलात्कार किया। उसके गर्भवती होने का पता लगा तो मां ने बुधवार को युवक के खिलाफ बलात्कार व पोक्सो की धारा में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि सत्रह वर्षीय किशोरी से बलात्कार व उसके गर्भवती होने को लेकर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बयान दर्ज करने के बाद पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई गई। साथ ही युवक की तलाश शुरू की है। पीडि़ता की मां का आरोप है कि पांच-छह महीने पहले युवक ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया था। युवक ने मित्रता का झांसा देकर मेल-जोल बढ़ाया और फिर बहला-फुसलाकर घर से अनजान जगह बलात्कार किया था। किशोरी की बुधवार को तबीयत तो मां उसे अस्पताल ले गई, जहां जांच कराने पर किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा। मां ने उससे पूछा तो युवक की कारस्तानी बताई। तब दोनों थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

Published on:
03 Feb 2021 11:54 pm