
जोधपुर. समूचे प्रदेश में शुक्रवार को तेज सर्दी रही। चूरू और भीलवाड़ा में तापमान जमाव बिन्दू पर रिकॉर्ड किया गया। जाड़ा तेज होने से प्रदेश के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंच गया। जोधपुर में इस सीजन की तीसरी सबसे ठण्डी रात रही। मौसम विभाग ने अगले 72 घण्टे तक तेज सर्दी बने रहने की संभावना जताई है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह तेज सर्दी के कारण हाथों में गलन शुरू हो गई। रेल व बस से आने वाले यात्री तेज सर्दी में ठिठुरते नजर आए। खुले स्थान पर रहने वाले लोगों को अलाव तापकर रात गुजारनी पड़ी। सूरज निकलने के बाद सर्दी से कुछ राहत मिलती नजर आई। सर्दी से बचाव के लिए लोग धूप सेकते दिखे। तीखी धूप की वजह से दोपहर में तापमान करीब बीस डिग्री तक उछलकर 24.5 डिग्री पर आ गया। दोपहर में सर्द मौसम से कुछ निजात मिली लेकिन रात में जाड़ा फिर से चमकने लग गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम 25.3 और बाड़मेर में रात का पारा 9.4 व दिन का 27 डिग्री मापा गया।
कहां-कितना तापमान
स्थान ---------- तापमान
चूरू ---------- 0
भीलवड़ा ---------- 0.2
माउंट आबू ----------1
सीकर ----------1
अलवर ----------2.4
चितौडगढ़़ ----------2.6
उदयपुर ---------- 2.8
श्रीगंगानगर ---------- 3.2
अजमेर ----------4
कोटा ---------- 4.8
जोधपुर ---------- 5.6
बीकानेर ---------- 6.6
जयपुर ----------7.6
जैसलमेर ---------- 7.5