जोधपुर

46 डिग्री में सुलगने लगा मारवाड़, कलक्टर ने गर्मी से बचाव सहित पशुओं के देखभाल के दिए निर्देश

जोधपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 44.6 पर
2 min read
heat strokes in jodhpur
temperature rise in jodhpur, summer news, weather news, summers in jodhpur, jodhpur news, Scorching heat

जोधपुर . जोधपुर संभाग के अधिकांश शहर शनिवार को कस्बे भट्टी की तरह तपे। जोधपुर जिले के फ लोदी कस्बे और बाड़मेर में दिन का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भयंकर गर्मी के कारण वहां दिन में कफ्र्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा। जोधपुर में दिन का पारा 44.6 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जैसलमेर 45.6 डिग्री पर सुलग रहा था। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में लू चलने के साथ भीषण गर्मी की आशंका जताई है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोर के साथ ही सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन चढऩे के साथ गर्मी तेज होती गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तक आ गया। यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। शाम ढलने के बाद भी तेज गर्मी का असर बरकरार रहा। रात भी अपेक्षाकृत गर्म रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी सूरज ने अपने तेवर दिखाए। फ लोदी में दोपहर में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फ लोदी में देर रात तक तेज गर्मी का असर बना रहा।

शनिवार को धोरो में भी भीषण गर्मी रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में वहां पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा। तेज गर्मी की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री और अधिकतम 45.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।


कलक्टर ने की अपील जोधपुर जिला कलक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों के लिए गर्मी से बचाव के दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर ने बताया कि आम लोगों को दोपहर 12 से लेकर अपराह्न 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। जरूरी काम हो तो ही रख-रखाव के साथ घर से निकले। लोगों को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, केरी का पानी के साथ इमली के पानी का सेवन करना चाहिए। कलक्टर ने इंसानों के साथ पालतू पशुओं की भी देखभाल के निर्देश दिए हैं।

Published on:
27 May 2018 10:02 am