
जोधपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 36 जोडी ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। रेलवे की ओर से डिब्बों की यह अस्थाई बढ़ोतरी 1 दिसम्बर से 4 जनवरी तक की गई है। रेलवे की ओर से गाडी संख्या 22481/82 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसम्बर तक व दिल्ली सराय रोहिल्ला से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है।
- गाडी संख्या 12479/80 जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन में जोधपुर से 3 दिसम्बर से 3 जनवरी तक व बान्द्रा टर्मिनस से 4 दिसम्बर से 4 जनवरी तक 2 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है।
- गाडी संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर ट्रेन में भगत की कोठी से 2 से 30 दिसम्बर तक व दादर से 3 से 31 दिसम्बर तक 1 थर्ड एसी व 3 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है।
- गाडी संख्या 14707/08 बीकानेर-दादर ट्रेन में बीकानेर से 1 से 31 दिसम्बर तक व दादर से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 थर्ड एसी व 5 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है ।
- गाडी संख्या 14806/05 बाडमेर-यशवन्तपुर ट्रेन में बाडमेर से 2 से 30 दिसम्बर तक व यशवन्तपुर से 6 दिसम्बर से 3 जनवरी तक 1 थर्ड एसी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 12466/65 जोधपुर-इंदौर ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसमबर तक व इंदौर से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है।
- गाडी संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर ट्रेन में जोधपुर से 3 दिसम्बर से 2 जनवरी तक व इंदौर से 4 दिसम्बर से 3 जनवरी तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बें बढ़ाए है।
- गाडी संख्या 14813/14 जोधपुर-भोपाल ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसम्बर तक व भोपाल से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 12473/74 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन में 6 से 27 दिसम्बर तक व बान्द्रा टर्मिनस से 7 से 28 दिसम्बर तक 2 द्वितीय शयनयान व 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 12489/90 बीकानेर-दादर ट्रेन में बीकानेर से 4 से 28 दिसम्बर तक व दादर से 5 से 29 दिसम्बर तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 14866/65 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसम्बर तक व वाराणसी से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 14854/53 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसम्बर तक व वाराणसी से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 14864/63 जोधपुर-वाराणसी ट्रेन में जोधपुर से 1 से 31 दिसम्बर तक व वाराणसी से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
- गाडी संख्या 22977/78 जयपुर-जोधपुर ट्रेन में 1 से 31 दिसम्बर तक 3 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है।