जोधपुर

दिन भर उमस से बेहाल रहे, शाम को तेज हवाएं चली

Thar Weather  
less than 1 minute read
दिन भर उमस से बेहाल रहे, शाम को तेज हवाएं चली
दिन भर उमस से बेहाल रहे, शाम को तेज हवाएं चली

जोधपुर. समूचे मारवाड़ में उमस भरी गर्मी ने शुक्रवार को लोगों को दिनभर बेहाल किए रखा। हवा में अत्यधिक नमी और ऊपर से पड़ रही चिलचिलाती धूप ने लोग हलकान रहे। रात का पारा तीस डिग्री से नीचे और दिन का चालीस डिग्री के समीप रहा। शाम को जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चली। इससे गर्मी से कुछ राहत जरुर मिली।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रहा। सुबह-सुबह हवा में आपेक्षिक आद्र्रता 70 प्रतिशत थी। हवा भी मंद थी, जिससे भोर के साथ ही उमस व्याप्त हो गई। कई इलाकों में बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया। सुबह सवा सात बजे बिजली गुल हो गई। तीन से चार घण्टे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से शहरवासियों की हालत खस्ता हो गई। लोग पसीना पसीना हो गए। दोपहर में पारा 39 डिग्री पर पहुंचा, मगर गर्मी इससे कहीं अधिक महसूस हो रही थी।
जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 28.2 और अधिकतम 41.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 28 व 22.1 और दिन का 41 व 38.5 डिग्री रहा।

Published on:
04 Jun 2021 08:48 pm