जोधपुर

दुकान की नकली चाबी बनाकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

- चोरी का इलेक्ट्रिक सामान बरामद, नकली चाबी बरामद करने के प्रयास
less than 1 minute read
Oct 24, 2020
दुकान की नकली चाबी बनाकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
दुकान की नकली चाबी बनाकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर
देवनगर थाना पुलिस ने पाल रोड पर मैरिज गार्डन के पास स्थित इलेक्ट्रिकल दुकान से सामान चोरी करने के आरोपी को पाली जिले में आनंदपुर कालू क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी का अनेक सामान बरामद किया गया।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पाल रोड पर एनएस गार्डन के पास स्थित एएम इलेक्ट्रिकल नामक दुकान से गत 13 अक्टूबर की रात बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिकल सामान चोरी हो गया था। 14 अक्टूबर को नरपत नगर निवासी मालिक विनोद कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज से चोरी करने वाले की पहचान की गई थी। जिसने दुकान की नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। जो वारदात के बाद फरार था। पुलिस ने पाली जिले में आनंदपुर कालू थानान्तर्गत बलूंदा गांव में दबिश देकर गांव में रहने वाले बुद्धाराम पुत्र धर्मचन्द्र माली को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी का अनेक सामान बरामद किया गया। अन्य सामान व नकली चाबी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Updated on:
24 Oct 2020 11:49 pm
Published on:
24 Oct 2020 11:49 pm