जोधपुर

18 माह की बच्ची को उठा ले गया जानवर, नोचने से मासूम की मौत

खेजड़ला गांव में स्थित फैक्ट्री के क्वार्टर में सो रहे मजदूर परिवार की 18 माह की बच्ची को रात में अज्ञात जानवर उठाकर ले गया, जिसका शव सोमवार को परिसर में ही मिला।
less than 1 minute read
Dec 03, 2019
 The animal scratched the baby, died
18 माह की बच्ची को उठा ले गया जानवर, नोचने से मासूम की मौत

खारिया मीठापुर (जोधपुर). खेजड़ला गांव में स्थित सिग्मा मिनरल्स प्राइवेट लि. में बने क्वार्टर में सो रहे मजदूर परिवार की 18 माह की बच्ची को रात में अज्ञात जानवर उठाकर ले गया, जिसका शव सोमवार को परिसर में ही मिला।

परिजनों द्वारा सुबह उठने पर क्वार्टर में अपनी बच्ची को नहीं पाकर परिजनों ने फैक्ट्री के प्रबंधक व इंचार्ज को सूचना दी । परिसर में ढूंढने पर बच्ची अलीसा नट का शव मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व मौका देखा। पुलिस चौकी प्रभारी रामकरण सिंह व रामप्रसाद जाट ने बताया कि अज्ञात जानवर ने 18 माह की बच्ची के शरीर को जगह-जगह से नोच दिया। शरीर पर जगह-जगह जानवर के पैरों व नोचने के निशान दिखाई दिए।

पोस्टमार्टम के लिए मृत बच्ची के शव को बिलाड़ा लाया गया। चिकित्सकों द्वारा मृत अलीसा पुत्री सुनील नट निवासी नटों की बस्ती मसूरिया जोधपुर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। मृत बच्ची अलीसा की माता काजल ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार सिग्मा मिनरल्स में सुनील नट मजदूरी करता है और क्वार्टर में लम्बे समय से अकेला ही रहता है। गत 15 दिनों पहले ही जोधपुर से पत्नी काजल नट व बेटी अलीसा यहांआई।

Updated on:
03 Dec 2019 04:57 pm
Published on:
03 Dec 2019 04:57 pm