जोधपुर

दुकान से निकले व्यक्ति का कायलाना में मिला शव

-पुत्र ने प्रतापनगर थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
less than 1 minute read
दुकान से निकले व्यक्ति का कायलाना में मिला शव
दुकान से निकले व्यक्ति का कायलाना में मिला शव

जोधपुर. दुकान से बिना बताए निकलने वाले एक व्यक्ति का शव रविवार शाम सूरसागर थानान्तर्गत कायलाना झील में मिला। अंधेरा होने से शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार बासनी में कृष्ण मंदिर के पीछे निवासी जेठाराम प्रजापति (45) पुत्र हुकमाराम कुमावत की प्रतापनगर क्षेत्र में दुकान है, जहां से वह शनिवार दोपहर बिना बताए निकल गए थे। दुकान व घर न पहुंचने पर पुत्र और अन्य परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। तब पुत्र ने रात को प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश के दौरान रविवार सुबह कायलाना झील के किनारे जेठाराम की मोपेड व जूते मिल गए। संदेह होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई। तब शाम को जेठाराम का शव बाहर निकाला जा सका। प्रारम्भिक जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक के पुत्र नितेश ने मर्ग दर्ज कराया है। उसका कहना है कि झील में मछलियों को आटे की गोलियां डालने के दौरान पांव फिसलने से जेठाराम पानी में डूबे हैं।

Updated on:
10 Feb 2020 01:42 am
Published on:
10 Feb 2020 01:42 am