जोधपुर

एनजीटी का निर्णय स्टील फैक्ट्रियों को राहत, टैक्सटाइल पर सख्ती बरकरार

- 19 सितम्बर को होगा 14 टैक्सटाइल फैक्ट्रियों का निर्णय -90 दिन से बंद हैं स्टील व टैक्सटाइल की फैक्ट्रियां
2 min read
Sep 01, 2018
The decision of NGT is to provide relief to the steel factories
jojri river

एनजीटी का निर्णय स्टील फैक्ट्रियों को राहत, टैक्सटाइल पर सख्ती बरकरार

- 19 सितम्बर को होगा 14 टैक्सटाइल फैक्ट्रियों का निर्णय

-90 दिन से बंद हैं स्टील व टैक्सटाइल की फैक्ट्रियां

जोधपुर. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने के मामले में बंद पांच स्टील फैक्ट्रियों को राहत देते हुए संचालन की अनुमति दे दी है। एनजीटी ने 5 स्टील व 14 टैक्सटाइल फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश दिए थे। इनमें से स्टील की बंद पड़ी पांचों फैक्ट्रियां को चालू करने के आदेश हुए हैं। लेकिन टैक्सटाइल की 14 फैक्ट्रियोंं को चालू करने के लिए फिलहाल कोई आदेश नहीं आए हैं। एनजीटी ने जोजरी नदी में प्रदूषण को लेकर दायर शिकायत के आधार पर कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर जोधपुर में संचालित स्टील व टैक्सटाइल फैक्ट्रियों का निरीक्षण करवाया था। कोर्ट कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान 5 स्टील व 14 टैक्सटाइल सहित कुल 19 फैक्टि़्रयों का निरीक्षण किया था। कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर गत 30 मई को 19 फैक्ट्रियों को कमियों को नहीं सुधारने तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। एनजीटी ने इन फैक्ट्रियों की मॉनिटरिंग व रिपोर्ट पेश करने के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेम्बर सैक्रेटरी को जिम्मा सौंपा था। कुछ दिन पूर्व, बोर्ड के मेम्बर सैक्रेटरी ने बंद पड़ी 19 इकाइयों को निरीक्षण किया था। जिसमें 5 स्टील फैक्ट्रियों के निरीक्षण के बाद संतुष्ट हुए व एनजीटी को रिपोर्ट पेश की। इस पर एनजीटी ने स्टील फैक्ट्रियों को राहत देते हुए चालू करने के आदेश दिए। --बंद रहेगी टैक्सटाइल फैक्ट्रियांएनजीटी के आदेश से बंद पड़ी टैक्सटाइल की 14 फैक्ट्रियों पर सख्ती बरकरार रहेगी। फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने आए बोर्ड के मेम्बर सैक्रेटरी को टैक्सटाइल फैक्ट्रियों में कमियां मिली। इस पर एनजीटी ने टैक्सटाइल फैक्ट्री संचालकों को कमियां दुरुस्त करने के आदेश देते हुए फैक्ट्रियों को 19 सितम्बर तक बंद रहेगी। अगली सुनवाई 19 सितम्बर को होगी।

इस पर एनजीटी ने टैक्सटाइल फैक्ट्री संचालकों को कमियां दुरुस्त करने के आदेश देते हुए फैक्ट्रियों को 19 सितम्बर तक बंद रहेगी। अगली सुनवाई 19 सितम्बर को होगी।

Published on:
01 Sept 2018 07:18 pm