जोधपुर

शहर से सटे गांवों में भी फैला हुआ है संक्रमण

1 से 5 अप्रेल तक 287 संक्रमित ग्रामीण इलाकों से मिले
less than 1 minute read
Apr 07, 2021
शहर से सटे गांवों में भी फैला हुआ है संक्रमण
शहर से सटे गांवों में भी फैला हुआ है संक्रमण

जोधपुर. कोरोना संक्रमण जोधपुर में एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। हालात देखे तो जोधपुर में ९ जोन के अलावा गांवों से कम संक्रमण सामने आ रहा है। जिन ग्रामीण इलाकों में संक्रमण फैला हुआ है, वह इलाके भी शहर से सटे हुए है। बनाड़ मंडोर ब्लॉक व सालावास लूणी ब्लॉक दोनों क्षेत्र से जमकर संक्रमित सामने आ रहे है। बनाड़ मंडोर ब्लॉक में गत पांच दिनों में १२५ संक्रमित सामने आ चुके है। सालावास लूणी ब्लॉक से ६३ संक्रमित सामने आ चुके हैं। गत १ से ५ अप्रेल तक ग्रामीण क्षेत्र के १० ब्लॉक से २८७ संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग शहर के नौ व ग्रामीण क्षेत्र के १० ब्लॉक की रिपोर्ट एकजाई कर जोधपुर में संक्रमितों की संख्या बताता हैं।

एक्टिव केसेज का आंकड़ा हुआ २ हजार पार
जोधपुर में अप्रेल माह से पहले एक्टिव केस का आंकड़ा १ हजार के नीचे चल रहा था, लेकिन मार्च माह के अंतिम दिनों पर होली से जोधपुर में संक्रमितों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। जोधपुर में वर्तमान में २ हजार से ज्यादा एक्टिव केस चल रहे है। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों के रखने को लेकर नए इंतजाम शुरू किए गए हैं।

Published on:
07 Apr 2021 06:49 pm