जोधपुर

मानसिक बीमार युवक ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाया

- धिनाणा नाडा गांव की भील बस्ती का मामला
less than 1 minute read
The mental sick man hanged on the tree
मानसिक बीमार युवक ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाया

जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत धिनाणा नाडा गांव की भील बस्ती में एक युवक ने शुक्रवार रात नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार भील बस्ती निवासी दानाराम (22) पुत्र दुर्गाराम भील मानसिक रूप से बीमार था। वह गांव में नीम के एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने फंदे से लटट रहे दानाराम को देखा तो घरवालों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वो मानसिक बीमार बताया जाता है। पुलिस आत्महत्या के इस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
16 Mar 2019 09:35 pm
Published on:
16 Mar 2019 09:35 pm