जोधपुर

Weather: शहर में पारा 37 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन

Rajasthan Weather
less than 1 minute read
Weather: शहर में पारा 37 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन
Weather: शहर में पारा 37 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन

जोधपुर. संभाग के कई हिस्सों में गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जोधपुर में इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान सैंतीस डिग्री को पार करके 37.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान शरीर के अंदरुनी तापमान (बॉडी टेम्प्रेचर) के बराबर आ जाने और वातावरण में नमी कम होने से गर्मी का अहसास अधिक हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात का तापमान सामान्य अथवा थोड़ा से अधिक रह सकता है जबकि दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सुबह-सुबह सामान्य मौसम रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की हल्की आवाजाही और धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर होते होते तापमान उछलकर 37.1 डिग्री पहुंच गया। दोपहरी तपिश भरी रही। इस दौरान धूप में पसीना आने लग गया। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को पंखे लगाने पड़े। दफ्तरों और बंद इमारतों में एसी भी ऑन रहे।

एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है दिन का पारा
दिन------ अधिकतम तापमान
21 मार्च -------- 37.1
20 मार्च -------- 35.2
19 मार्च -------- 35.4
18 मार्च -------- 33.6
17 मार्च -------- 32.2
16 मार्च -------- 32.5
15 मार्च -------- 31.9

प्रदेश के टॉप-5 गर्म शहर
शहर ------- अधिकतम तापमान
बाड़मेर -------- 39.2
जैसलमेर -------- 38.4
जालोर -------- 38.0
फलोदी -------- 37.4
जोधपुर -------- 37.1

Published on:
21 Mar 2024 08:05 pm