जोधपुर

जादूगर के माया जाल में आ गई थी जनता, अब बस हुआ – शेखावत

भाजपा जुटी रणनीति बनाने में, दिनभर चला बैठकों का दौर  
less than 1 minute read
Mar 14, 2020
जादूगर के माया जाल में आ गई थी जनता, अब बस हुआ - शेखावत
जादूगर के माया जाल में आ गई थी जनता, अब बस हुआ - शेखावत

जोधपुर. सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने निगम चुनाव सम्बन्धित तैयारियों के लिए भाजपा चुनाव समन्वयक, संयोजक, मण्डल अध्यक्षों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक से पूर्व निगम चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा ने उत्तर व दक्षिण निगम के वार्ड व एरिया के बारे में जानकारी दी।

महिला मोर्चा नियुक्त करेगी समन्वयक
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक भी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनिया रामचन्दानी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निगम चुनाव की लॉटरी में जो महिला वार्ड हुए है उन वार्डो में महिला समन्वयक की नियुक्ति दी जाए। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित, पूर्व महापौर डॉ. संगीता सोलंकी, कमलेश गोयल, मीना सांखला उपस्थित रही।

केन्द्रीय मंत्री का संवाद आज
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को स्टील भवन में चुनावी समीक्षा की बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश महामंत्री, सहप्रभारी बिरमदेव सिंह, समन्वयक उत्तर अविनाश गहलोत, समन्वयक दक्षिण जोगेश्वर गर्ग भी मौजूद रहेंगे।

भ्रष्टाचार के मोर्चे पर अव्वल सरकार को सिखाए सबक: शेखावत

जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीने में राजस्थान सरकार हर जगह विफल हुई है और केवल भ्रष्टाचार के मोर्चे पर पहले पायदान पर आई है। जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जोधपुर शहर जिला के सभी मण्डल अध्यक्ष की बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोश के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Published on:
14 Mar 2020 10:11 pm