जोधपुर

.नहीं भरेगा शीतलाष्टमी मेला, केवल दर्शन के लिए खुलेगा शीतलामाता मंदिर

  मंदिर के आस-पास झूले, ठेले, स्टॉल व दुकान नहीं लगाने के निर्देश
less than 1 minute read
Mar 27, 2021
.नहीं भरेगा शीतलाष्टमी मेला, केवल दर्शन के लिए खुलेगा शीतलामाता मंदिर
.नहीं भरेगा शीतलाष्टमी मेला, केवल दर्शन के लिए खुलेगा शीतलामाता मंदिर

जोधपुर. शीतलाष्टमी मेले के दौरान नागौरीगेट के बाहर कागा स्थित एेतिहासिक शीतला माता मंदिर सिर्फ श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए ही खोला जाएगा। चार अप्रेल से कागा में न मेला भरेगा और न ही मंदिर के आस पास बच्चों के झूले, स्टॉल आदि स्थापित होंगे।

डीसीपी (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार पुन: बढऩे के कारण मेला आयोजन नहीं करने का फैसला किया गया।

डीसीपी ने मेला आयोजन समिति को कोविड-19 के मद्देनजर जारी गाईडलाईन के अनुरूप मंदिर परिसर को प्रत्येक दो घण्टे में सेनेटाईजर कराने, मंदिर परिसर के अन्दर व आस-पास के एरिया में किसी भी प्रकार का झूले, ठेले, स्टॉल व दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए।
नगर निगम के आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में पुजारियों की 32 टीमें रहेंगी। पुजारियों को समय-समय पर सेनेटाईजर, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग की पालना करनी होगी। निगम की ओर से मंदिर के बाहर मास्क की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंदिर को सेनेटाइजर करने के लिए सोडियम हाइपो भी निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में एडीसीपी भागचंद मीणा, एसीपी मंगलेश चुंडावत व दरजाराम, थानाधिकारी राजूराम बामणिया, मेला अधिकारी कुलदीप गहलोत, दलपत सिंह गहलोत, नरपत सिंह गहलोत व जयंत सांखला भी मौजूद थे।

Published on:
27 Mar 2021 11:09 pm