जोधपुर

दीवार फांदकर चोर ने बार से 1.65 लाख रुपए चुराए

- शराब व बीयर की बोतलें भी चोरी
less than 1 minute read
Jan 13, 2020
दीवार फांदकर चोर ने बार से 1.65 लाख रुपए चुराए
दीवार फांदकर चोर ने बार से 1.65 लाख रुपए चुराए

दीवार फांदकर चोर ने बार से १.65 लाख रुपए चुराए
- शराब व बीयर की बोतलें भी चोरी

जोधपुर.
उदयमंदिर थानान्तर्गत उम्मेद उद्यान के पीछे स्थित बीयर बार का ताला तोडक़र चोर ने गल्ले से १.६५ लाख रुपए और शराब व बीयर की बोतलें चुरा ली।

पुलिस के अनुसार होटल दरबार की कोठी में बीयर बार है। गत शुक्रवार मध्यरात्रि कोई चोर होटल की दीवार फांदकर अंदर घुसा। फिर उसने बीयर बार के ताले तोड़े। गल्ला तोडक़र उसमें रखे १.६५ लाख रुपए चुरा लिए। इतना ही नहीं, उसने शराब की दो और बीयर की आठ बोतलें भी चुरा ली। शनिवार सुबह ताले टूटे होने पर चोरी का पता लगा। होटल की देखरेख करने वाले डांवरा निवासी रामनिवास पुत्र बुद्धाराम बिश्नोई बार आए और फिर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चोर की पूरी हरकत कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की।

Published on:
13 Jan 2020 12:05 am