जोधपुर

शराब के नशे में ट्रेक पर सोया युवक, इंजन सहित छह कोच ऊपर से गुजरे, खरोंच तक नहीं आई

लोहावट जाटावास सरहद में मंगलवार शाम को शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रेक पर सो गया।
less than 1 minute read
Oct 30, 2019
 The train passed over the young man
शराब के नशे में ट्रेक पर सोया युवक, इंजन सहित छह कोच ऊपर से गुजरे, खरोंच तक नहीं आई

लोहावट (जोधपुर) . लोहावट जाटावास सरहद में मंगलवार शाम को शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रेक पर सो गया। इस दौरान उधमपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रेक पर सोए युवक पर पडऩे के साथ ही बे्रक लगा दिए।

ट्रेन के रुकने तक युवक के ऊपर से इंजन सहित 6 कोच गुजर गए लेकिन उसके कोई चोट तक नहीं आई। लोहावट स्टेशन मास्टर भगवानाराम चौधरी ने बताया कि शाम को करीब सवा छह बजे उधमपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 19108 शैतानसिंहनगर से लोहावट स्टेशन की ओर आ रही थी। जाटावास सरहद में किलोमीटर संख्या 107 के पास ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रेक पर सोए हुए युवक पर पड़ी, तब पायलट ने ट्रेन को रोका व गार्ड को सूचित किया।

इस पर उन्होंने युवक को ट्रेन के नीचे से निकाल कर पकड़ लिया। युवक को गार्ड के कोच में बिठाकर लोहावट रेलवे स्टेशन पर लाए। युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश (24) पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी जाटावास लोहावट बताया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था।

सूचना पर सहायक उप निरीक्षक कानाराम मेघवाल मय पुलिस जाब्ता स्टेशन पहुंचे। युवक को सीएचसी लोहावट लेकर गए तथा चिकित्सक से जांच करवाई।

Published on:
30 Oct 2019 10:54 am