जोधपुर

ट्रैप कार्रवाई कराई तो युवती व मित्र के फोटो चुराकर वायरल किए

- जालोर पुलिस के एक कांस्टेबल सहित दो व्यक्तियों पर एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
May 07, 2021
ट्रैप कार्रवाई कराई तो युवती व मित्र के फोटो चुराकर वायरल किए
ट्रैप कार्रवाई कराई तो युवती व मित्र के फोटो चुराकर वायरल किए

जोधपुर.
युवक के मोबाइल से महिला मित्र के साथ वाली फोटो चुराने के बाद उसमें छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई। इसका पता लगने पर युवती ने जालोर पुलिस के एक कांस्टेबल सहित दो जनों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ उसकी व उसके मित्र की फोटो चुराने के बाद उसमें फेरबदल व छेड़छाड़ कर सोशल मीडियो में वायरल करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। युवती का आरोप है कि एसीबी ने कुछ समय पूर्व जालोर जिले के एक पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने पर ट्रैप कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई करवाने में उसका मित्र भी शामिल था। इसका पता लगने पर थाने के कांस्टेबल ने उसके मित्र के मोबाइल से उसकी व उसके मित्र की फोटो चुरा ली। फिर उसमें फेरबदल व छेड़छाड़ कर दूसरी फोटो बनाई और सोशल मीडिया में वायरल की। जिससे उसकी छवि धूमिल हुई।

Published on:
07 May 2021 05:17 pm