जोधपुर

कोरोना काल में सिद्ध हुई योग की उपयोगिता

  - राष्ट्रीय स्तरीय योग उत्सव सप्ताह
less than 1 minute read
Jun 17, 2021
कोरोना काल में सिद्ध हुई योग की उपयोगिता
कोरोना काल में सिद्ध हुई योग की उपयोगिता

जोधपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग पद्म श्री गुरु डॉ एचआर नागेंद्र ने गुरुवार को योगप्रेमियों से लाइव जुड़कर योग पर व्याख्यान देते हुए बताया कि योग इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के अलावा इम्यून शक्ति को बढ़ाने का काम भी करता है। डॉ नागेन्द्र जोधपुर की विभिन्न योग संस्थाओं के प्रयास से 15 जून से शुरू हुए राष्ट्रीय योग उत्सव कार्यक्रम के तहत योग का महत्व बता रहे थे। नागेन्द्र ने बताया कि प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति सत्व प्रधान रही है और योग जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग हुआ करता था। मुगल और अंग्रजो के शासनकाल में जीवनशैली को विकृत किया गया। अब पुन: लोग योगिक जीवनशैली की ओर लौट रहे है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में योग की उपयोगिता सिद्ध हुई है। इस समय योग स्वयं को स्वस्थ रखने और इम्यून शक्ति बढ़ाने का सबसे उपयोगी साधन है। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में संबोधित करते हुए जोधपुर एम्स निदेशक डॉ संजीव मिश्रा ने बताया कि एम्स में भी नियमित योगाभ्यास होता है। योग ने कोरोना काल के तनाव भरे माहौल में वॉरियर्स को सुकून और शांति दी है। समिति के समन्वयक गजेंद्रसिंह परिहार और मीडिया प्रभारी प्रियंका झाबक ने बताया कि इससे पूर्व सुबह के योग सत्रों में योग शिक्षकों ने व्यायाम, प्रणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

Published on:
17 Jun 2021 11:10 pm