जोधपुर

वृद्धा कैली को मृत बता बंद करवा दी विधवा पेंशन

भावी. ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एक जिंदा विधवा महिला को कागजों में मृत बता कर उसकी पेंशन रुकवा देने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Feb 04, 2019
The widow pension has stopped telling the deceased
वृद्धा कैली को मृत बता बंद करवा दी विधवा पेंशन

भावी (जोधपुर). केन्द्रीय राज्यमंत्री के गांव भावी में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एक जिंदा विधवा महिला को कागजों में मृत बता कर उसकी पेंशन रुकवा देने का मामला सामने आया है।

केलीदेवी जाट के पति की मौत हो जाने के बाद 22 अगस्त 2013 से विधवा पेंशन स्वीकृत हो गई। पेंशनधारी का प्रतिवर्ष भौतिक सत्यापन करने के दौरान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पेंशनधारी की बिना जानकारी किए ही 14 जुलाई 2017 से पेंशन बंद करवा दी। इससे केलीदेवी काफी परेशानियों से जुझ रही है। ऐसे में लगातार 18 माह तक भी पेंशन नही मिलने से परेशान वह महिला पिछले सप्ताह बिलाड़ा में उपकोष कार्यालय गई तो वहां पर मौजूद अधिकारी ने केलीदेवी की मरे हुए की रिपोर्ट ग्राम विकास अधिकारी द्वारा देने पर उसकी पेंशन रूकना बताया।


संपर्क पोर्टल पर कर भी शिकायत
पीडिता के लीदेवी द्वारा इसकी शिकायत सरकार के सहायता केन्द्र संपर्क पोर्टल भी दर्ज करवा दी है, जिसमें रूकी हुई पेंशन लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी के मानदेय से चुका कर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

इन्होंने कहा
इस तरह की शिकायत मुझे नही मिली है। आप ही उस महिला को सूचना देकर सोमवार को हमारे कार्यालय भेज दें, जो भी परेशानी होगी उसको देखकर राहत पहुंचा दी जाएगी।
मृदुला शेखावत, विकास अधिकारी पं.स.बिलाड़ा

भावी ग्राम पंचायत के इस मामले के बारे में जानकारी नही है। मैं कल ही ऑफिस जाकर संबधित अधिकारी से जानकारी लेकर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर पीडि़ता को राहत पहुंचा दी जाएगी।
मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी बिलाड़ा

Published on:
04 Feb 2019 01:02 am