जोधपुर

रुपए को लेकर उपजे विवाद के बाद घर से निकले युवक ने ट्री गार्ड पर लगाया फंदा

- रुपए के लिए घरवालों से किया था झगड़ा
less than 1 minute read
Nov 11, 2021
रुपए को लेकर उपजे विवाद के बाद घर से निकले युवक ने ट्री गार्ड पर लगाया फंदा
रुपए को लेकर उपजे विवाद के बाद घर से निकले युवक ने ट्री गार्ड पर लगाया फंदा

जोधपुर. शास्त्रीनगर थानान्तर्गत कॉक्स कुटीर के पास सेक्टर-ई में गुरुवार को फुटपाथ की रैलिंग में लगे ट्री गार्ड पर रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। पुलिस का मानना है कि घरवालों से रुपए को लेकर विवाद व झगड़े के बाद उसने आत्महत्या की।

पुलिस के अनुसार मसूरिया में बावरी बस्ती निवासी सागर (१९) पुत्र मोहनराम बावरी का शव शास्त्रीनगर सेक्टर ई में फुटपाथ के भीतर लगे ट्री गार्ड पर लटका मिला। उसने रस्सी से फंदा लगा रखा था। मुंह में कपड़ा या मास्क था। उसके पांव जमीन को छू रहे थे। एेसे में मामला संदिग्ध लगने पर एडीसीपी हरफूलसिंह, एसीपी नूर मोहम्मद मौके पर पहुंचे। इस बीच, तलाश करते हुए परिजन भी वहां आ गए और मृतक की शिनाख्त की। प्रारम्भिक जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। चिकित्सक ने फंदा लगने से मृत्यु होना बताया है। परिजन की तरफ से मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक सागर का बुधवार रात घरवालों से झगड़ा हुआ था। रुपए को लेकर उपजे विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था।

Published on:
11 Nov 2021 10:23 pm