
जोधपुर.
मोहनपुरा पुल के नीचे व पुलिस कन्ट्रोल रूम के पीछे रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है।
जीआरपी ने बताया कि मूलत: भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में माली मोहल्ला हाल रातानाडा की लढ्ढा कॉलोनी निवासी शहजाद (45) पुत्र निजाम बैग दोपहर में पुलिस कन्ट्रोल रूम के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक से निकल रहा था। इतने में वहां आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जीआरपी के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेज से उसकी शिनाख्त हो पाई। परिजन को सूचित कर जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। शहजाद ने आत्महत्या की है या हादसे में मृत्यु हुई इस संबंध में जांच की जा रही है।
कलर-पेंटिंग का काम करता था मृतक
पुलिस का कहना है कि मृतक शहजाद कलर-पेंटिंग का काम करता था। उसने नवनिर्मित मोहनपुरा पुल पर रंगाई-पुताई की थी। वो सुबह घर से निकला था।