जोधपुर

युवा दिवस : शेरगढ़ के युवा सेना में चुनते है कॅरिअर

शेरगढ़ राजस्थान का ऐसा सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, जिसने सेना व सशस्त्र बलों को अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा सैनिक दिए हैं।
less than 1 minute read
Jan 11, 2020
The youth of Shergarh choose careers in the army
युवा दिवस : शेरगढ़ के युवा सेना में चुनते है कॅरिअर

बेलवा (जोधपुर). शेरगढ़ राजस्थान का ऐसा सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, जिसने सेना व सशस्त्र बलों को अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा सैनिक दिए हैं।

शेरगढ़ के हर घर में जन्म से ही सेना में जाकर राष्ट्र रक्षा करने के संस्कार दिए जाते हैं। यहां की आबोहवा में सेना के प्रति लगाव साफ झलकता है। उसी का नतीजा है कि युवा वर्ग भी इससे प्रेरित हो रहा है। सेना में कॅरिअर बनाने के लिए शेरगढ़ के हर गांव के युवा तैयारी में दिन-रात जुटे नजर आते हैं।

सेना में कॅरिअर बनाने का जज्बा युवाओं में इतना है कि उन्होंने दौड़ लगाने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। साथ ही वे व्यायाम को भी उतनी ही तरजीह देते है। ये दो फोटो शेरगढ़ क्षेत्र के बेलवा राणाजी-रावलगढ़ एवं सोइन्तरा गांव की सरहद के है जहां युवा अपने आपको शारीरिक रूप से सेना में फिट करने के लिए मेहनत कर रहे है। ऐसा नजारा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी रोजाना नजर आता है।

Published on:
11 Jan 2020 11:41 pm