जोधपुर

Theft for Robbery : 70 लाख रुपए लूटने के लिए चुराई थी बोलेरो

- इनामी आरोपी गिरफ्तार, सूरत में 15 लाख रुपए की चोरी व दो अन्य चोरियां भी कबूली
less than 1 minute read
Mar 12, 2023
Theft for Robbery : 70 लाख रुपए लूटने के लिए चुराई थी बोलेरो
Theft for Robbery : 70 लाख रुपए लूटने के लिए चुराई थी बोलेरो

जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस (Police station Rajeev Gandhi Nagar) ने चौपासनी बाइपास पर प्लाईवुड की दुकान के बाहर से बोलेरो चोरी करने के मामले में फरार एक हजार रुपए के इनामी आरोपी (Reward accused of bolero stolen was arrested in Jodhpur) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गुजरात में 70 लाख रुपए लूटने के लिए बोलेरो चुराई थी। (Bolero stole for 70 Lakh Rs Robbery in Gujrat)
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) प्रेम धणदे ने बताया कि पोपावास निवासी भोमाराम की बोलेरो गत 19 दिसम्बर को चौपासनी बाइपास प्लाईवुड की दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। जैसलमेर में फलसूण्ड थानान्तर्गत भुर्जगढ़ निवासी गुलाबसिंह फरार हो गया था। उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद शनिवार को भुर्जगढ़ निवासी गुलाबसिंह 24 पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया गया।
70 लाख रुपए लूटने थे, 15 लाख व दो चोरियां कबूली
आरोपी गुलाबसिंह के साथी दल्लाराम उर्फ दलपत व ललित उर्फ लालचंद को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने मिलकर गुजरात में हवाला के सत्तर लाख रुपए लूटे थे। यह रुपए लूटने के लिए ही बोलेरो चुराई थी। आरोपी गुलाबसिंह ने गुजरात के सूरत में 15 लाख रुपए चोरी के अलावा दो अन्य चोरियां भी कबूल की हैं। उसके खिलाफ चोरी-नकबजनी व अन्य के 14 मामले दर्ज हैं। वह जालोर जिले के भाद्रार्जुन थाने में आर्म्स एक्ट का वांटेड आरोपी है।

Published on:
12 Mar 2023 12:21 am