जोधपुर

घरवालों की मौजूदगी में ग्रिल तोड़कर घुसे चोरों ने पार कर दी नकदी

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. शहर के पत्थर रोड़ पर शनिवार रात एक घर में परिवार की मौजूदगी के बावजूद चोर खिड़की की ग्रिल निकालकर अन्दर घुस गए और वहां से 65 हजार की नकदी पार कर दी।
less than 1 minute read
Sep 21, 2019
फलोदी के पत्थर रोड पर चोरी की वारदात
फलोदी के पत्थर रोड पर चोरी की वारदात

पत्थर रोड़ सरदारपुरा गरबा चौक फलोदी निवासी देवकिशन पुत्र भगवती प्रसाद सोनी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आज रात अज्ञात चोरों ने करीब २ से ५ बजे के बीच मेरे घर के प्रवेश द्वार के पास वाली खिड़की में लगी ग्रिल व जाली तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। इसके बाद चोर रसोई के पास वाले कमरे में रखे मेरे दुकान के बैग से 65 हजार की नकदी पार करके भाग गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो खिड़की टूटी मिली और कमरे में रखा बैग संभाला तो उसमें से 65 हजार की नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल पाबूदान ने मौका मुआयना किया।
घर में मौजूद थे सभी लोग-
इस घर में चोरी की वारदात के दौरान रात में परिवार के कुछ लोग नीचे वाली मंजिल और कुछ लोग ऊपर वाली मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। चोरों द्वारा खिड़की की ग्रिल निकालने व जाली तोडऩे के दौरान कोई आवाज नहीं आई। जिसके चलते चोर मौके से नकदी पार करके भाग निकले। परिवार को सुबह घटना का पता चला। (कासं)
----------

Published on:
21 Sept 2019 05:36 pm