जोधपुर

दिनदहाड़े लाखों के आभूषण व एक लाख रुपए चोरी, दइजर में ढाई घंटे सूने रहे मकान में वारदात

पुलिस के अनुसार दइजर में एक रिसोर्ट के सामने निवासी कमलेश पुत्र बलवीरसिंह माली का परिवार गत बीस दिसम्बर की दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था।
less than 1 minute read
theft
theft in jodhpur, jewelry theft in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. करवड़ थानान्तर्गत दइजर में एक रिसोर्ट के सामने स्थित एक के सूने मकान के दिनदहाड़े ताले व कूंदे तोडकऱ चोरों ने एक लाख रुपए और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार दइजर में एक रिसोर्ट के सामने निवासी कमलेश पुत्र बलवीरसिंह माली का परिवार गत बीस दिसम्बर की दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। बाद में सेनेट्री का काम करने वाला कमलेश भी घर से चला गया और मकान में कोई नहीं था। करीब ढाई घंटे बाद, शाम करीब चार बजे पत्नी व बच्चे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला और कूंदे और कमरे की रखी अलमारी का ताला भी टूटा था। उसमें रखा सामान बाहर फैला हुआ था। चोरों ने अलमारी से एक लाख दस हजार रुपए, चांदी का हार, पायल की चार जोड़ी, एक तोला सोने के टोप्स जोड़ी, सोने की चेन, कार का पंजीयन प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन के दस्तावेज गायब थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर एएसआइ धीराराम को जांच सौंपी है।

Published on:
23 Dec 2018 02:11 pm