जोधपुर

परिवार गाँव गया और पीछे घर में हो गई ये वारदात

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर के आदर्श नगर में गुरुवार रात एक मकान में घुसे चोरों ने वहां से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पार कर दी।
less than 1 minute read
Dec 13, 2019
फलोदी. परिवार गांव गया तो घर में घुसे चोर, पूरे घर बिखेरकर आभूषण व नकदी उड़ाई
फलोदी. परिवार गांव गया तो घर में घुसे चोर, पूरे घर बिखेरकर आभूषण व नकदी उड़ाई

गौरतलब है कि वारदात के दौरान मकान सूना था तथा परिवार के लोग अपने गांव गए हुए थे तथा शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो घर में चोरी की वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
आदर्श नगर सेक्टर ५ निवासी मनोहरलाल पालीवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बुधवार को उनका परिवार माताजी का देहान्त हो जाने के कारण गांव गया हुआ था तथा गुरुवार रात घर में घुसे अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे, बक्से, अलमारियों के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात में चोरों ने घर से करीब ५ तोला सोने के लोंग की जोड़ी, कंठी, चैन, ४० तोला चांदी के पायल जोड़ी, कंठी, ४१ हजार की नकदी व २ कैमरे पार कर दिए।
बिखेर डाला पूरा घर-
जब परिवार के लोग शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो मुख्य गेट की कुंडी टूटी मिली तथा घर के अलग-अलग पांच कमरों में रखी अलमारियों, बक्सों आदि का सामान पूरा बिखरा पड़ा तथा पूरा घर अस्त-व्यस्त था। घर की यह हालत देखकर परिवार के लोग सहम गए। (कासं)
---------------

Published on:
13 Dec 2019 06:27 pm