जोधपुर

Crime : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के मकान में चोरी, पड़ोसी की सजगता से चोर पकड़े

- पड़ोसी चिल्लाए तो चोर भागे, पुलिस ने पकड़ा, मोपेड व लोहे के सरिए बरामद
2 min read
Aug 11, 2022
Crime : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के मकान में चोरी, पड़ोसी की सजगता से चोर पकड़े
Crime : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के मकान में चोरी, पड़ोसी की सजगता से चोर पकड़े

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station Banar) डिगाड़ी Digari) के रूप नगर िस्थत सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर (lakhs of ornaments stolen from X army man's house) व हजारों रुपए चुरा लिए। पड़ोसियों की सजगता के चलते भाग रहे (Theives caught from neighbors alertness) एक चोर का मौके से और दूसरे युवक को बाद में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मूलत: बोरुंदा में पालड़ी सिद्धा हाल रूप नगर निवासी देवीसिंह पुत्र धुलसिंह गत 8 अगस्त को गांव गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। नौ अगस्त की रात पौने बारह बजे ताले तोड़कर दो चोर मकान में घुसे। अलमारी में लॉकर से सात तोला सोने के बाजूबंध, दो सोने की अंगूठी, चालीस तोला चांदी के पायजेब, चांदी की दो कटोरी, दो गिलास व एक थाल, महिलाओं की पांच पोशाकें और पचास हजार रुपए चुरा लिए।
सूने मकान से कुछ आवाजें आने पर पड़ोसी को संदेह हुआ। वो बाहर आए और चोर-चोर चिल्लाए। तब मकान से दो युवक बाहर आए और दीवार की ओट में छुप गए। फिर वो भागने लगे। पड़ोसी ने चोरों का पीछा किया। डिगाड़ी पुलिस चौकी के पास पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे वारदातस्थल ले जाया गया, जहां से चोरों की एक मोपेड व लोहे के दो सरिए बरामद किए गए।
उससे पूछताछ के बाद दूसरे युवक को भी पकड़ा गया। जांच के बाद पुलिस ने चांदपोल में छोटी भील बस्ती निवासी प्रेम पुत्र भैराराम भील व बड़ी भील बस्ती निवासी गोपाल पुत्र बाबूलाल भील को गिरफ्तार किया।
परिवार उज्जैन गया, पीछे चोरी
चोरी की एक अन्य वारदात बनाड़ थानान्तर्गत खोखरिया के गिरजा नगर में रमेश सुथार के मकान में हुई। वे परिवार सहित गत 7 अगस्त को उज्जैन गए थे। 9 अगस्त की रात 12 बजे लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी व लॉकर के ताले भी टूटे पड़े थे। चोरों ने लॉकर से सोने की एक चेन, सोने की पांच अंगूठियां, सोने के कानों के झुमके, चांदी की पायजेब व हजारों रुपए चुरा लिए।
फर्नीचर बनाने की मशीनें चोरी
सूरसागर थानान्तर्गत नैनसी नगर निवासी बैंक कर्मचारी मुकेश सांखला के मकान में फर्नीचर बनाने और कलर का कार्य चल रहा है। रात को काम समाप्ति के बाद चोरों ने फर्नीचर बनाने में प्रयुक्त होने वाली मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर मशीन, हैमर, पुट्टी मशीन, बफ मशीन, औजार व गैस टंकी चुरा ली।
दो दुकानों के शटर तोड़े
बोरानाडा थानान्तर्गत सालावास रोड पर मॉडर्न मोबाइल नामक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने छह नए व एक पुराना मोबाइल और साठ हजार रुपए चुरा लिए। कृष्ण लीला नगर निवासी जवाहरलाल मेघवाल ने चोरी का मामला दर्ज कराया। चोरों ने एक किमी दूर किराणा दुकान से सामान व बीस हजार रुपए चुरा लिए।

Updated on:
11 Aug 2022 10:49 pm
Published on:
11 Aug 2022 10:49 pm