जोधपुर

Theft : दिनदहाड़े आभूषण चुराए, गुजरात भागने से पहले पकड़ा

- युवक गिरफ्तार, कुल 23 एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Nov 29, 2022
Theft : दिनदहाड़े आभूषण चुराए, गुजरात भागने से पहले पकड़ा
Theft : दिनदहाड़े आभूषण चुराए, गुजरात भागने से पहले पकड़ा

जोधपुर।
देवनगर थाना पुलिस (Police station Devnagar) ने श्याम नगर गली-2 स्थित मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर व हजारों रुपए चुरा (Lakhs of Gold and silver oranaments stolen) लिए गए। पुलिस ने 24 घंटे में झालामण्ड चौराहे के पास बस स्टैण्ड से शातिर नकबजन (vicious theft arrested) को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर व रुपए बरामद किए। (Gold and silver jwellery recovered)
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि श्याम नगर गली-2 निवासी प्रवीण पटवा व परिवार के सदस्य सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे घर से बाहर गए थे। पीछे मकान से 45 ग्राम सोना, 140-200 ग्राम चांदी और 29 हजार आठ सौ रुपए चुरा लिए। चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिससे शातिर नकबजन अजय उर्फ ठाकुरिया पर संदेह हुआ। कांस्टेबल पिंटूसिंह व मोतीलाल को उसके गुजरात भागने की सूचना मिली। तलाश के बाद झालामण्ड चौराहे के पास बस स्टैण्ड पर दबिश देकर बासनी में मस्जिद के आगे वाली गली निवासी अजय उर्फ ठाकुरिया 24 पुत्र तुलसीराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चोरी के सोने के सैट, अंगूठियां, पायल व रुपए बरामद किए गए। आरोपी शातिर नकबजन है और उसके खिलाफ जोधपुर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में 23 मामले दर्ज हैं।

Updated on:
29 Nov 2022 11:47 pm
Published on:
29 Nov 2022 11:47 pm