जोधपुर

जोधपुर में सोमवार को होगी पतंगबाजी

  यजुर्वेदी ब्राह्मणों का होगा श्रावणी उपाकर्म
less than 1 minute read
Aug 02, 2020
जोधपुर में सोमवार को होगी पतंगबाजी
जोधपुर में सोमवार को होगी पतंगबाजी

जोधपुर. रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सोमवार को जोधपुर के भीतरी शहर व उपनगरीय क्षेत्रों की कॉलोनियों में घरों की छतों से पतंगबाजी का दौर भी चलेगा। लेकिन चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक रहेगी। इसके अलावा पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए पतंग उड़ाने का समय भी निर्धारित है। इसमें सुबह 6 से 8 बजे के बीच और शाम 5 से 7 बजे के मध्य पतंगबाजी करने पर रोक रहेगी। पतंग की दुकानों पर देशभक्ति, बॉलीवुड से जुड़ी रंग बिरंगी पतंगें खरीदने के प्रति बच्चों और युवाओं में उत्साह नजर आया।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ होगा श्रावणी उपाकर्म

यजुर्वेदीय ब्राह्मणों की ओर से श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को श्रावणी उपाकर्म करने वाले द्विज पवित्र जलाशयों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए पंचगव्य से स्नान के बाद यज्ञोपवीत बदलने एवं सप्त ऋषियों तथा पितरों का पूजन कर जल अर्पण करेंगे। वेद शाखा, रक्षा सूत्र निर्माण व यज्ञोपवीत शोधन व पूजन कर नूतन यज्ञोपवीत धारण किया जाएगा।

Updated on:
02 Aug 2020 10:59 pm
Published on:
02 Aug 2020 10:59 pm