जोधपुर

Thief caught : सोई महिला का मंगलसूत्र चोरी का प्रयास, झाडि़यों में चोर पकड़ा

- मंदिर परिसर में पुजारी का मोबाइल व रुपए चुराए
less than 1 minute read
Sep 28, 2022
Thief caught : सोई महिला का मंगलसूत्र चोरी का प्रयास, झाडि़यों में चोर पकड़ा
Thief caught : सोई महिला का मंगलसूत्र चोरी का प्रयास, झाडि़यों में चोर पकड़ा

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station Banar) खोखरिया (Khokhariya) में बड़ माता मंदिर परिसर में घुसे एक युवक ने मोबाइल व रुपए चुराने के बाद सो रही पुजारी की पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन महिला जाग गई और चिल्लाने लगी तो युवक भागकर झाडि़यों में छुप गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल व रुपए बरामद किए।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: पीपाड़ हाल खोखरिया में बड़ माता मंदिर निवासी विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही परिवार सहित वहीं रहते हैं। गत 26 सितम्बर की रात दीवार फांदकर एक युवक मंदिर परिसर में घुसा और मोबाइलव 25 सौ रुपए चुरा लिए। इतना ही नहीं, वह सो रही पुजारी की पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र चुराने लगा। इससे महिला जाग गई और चिल्लाने लगी। तब युवक वहां से भाग गया। पत्नी के चिल्लाने पर पुजारी व अन्य घरवाले उठे और चोर की तलाश की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाश कर झाडि़यों में छुपकर बैठे बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल के पीछे मिरासी कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल व रुपए बरामद किए गए। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

Published on:
28 Sept 2022 11:22 pm