जोधपुर

नाकाबंदी में पंक्चर होने पर चोरी की कैम्पर छोड़ भागे चोर

- डीपीएस बाइपास पर लघुशंका करने के दौरान कैम्पर चोरी कर भाग रहे थे तीन युवक
less than 1 minute read
Mar 19, 2020
नाकाबंदी में पंक्चर होने पर चोरी की कैम्पर छोड़ भागे चोर
नाकाबंदी में पंक्चर होने पर चोरी की कैम्पर छोड़ भागे चोर

जोधपुर.
पाल-डीपएस बाइपास पर एक व्यक्ति के लघुशंका करने के दौरान चोरी होने वाली बोलेरो कैम्पर दहीपड़ा गांव के पास झंवर थाना पुलिस की नाकाबंदी में पंक्चर हो गई। जिसे लावारिस छोड़ तीन युवक भाग छूटे।

झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलत: अजमेर में मसूदा हाल शंकर नगर निवासी रामदेव पुत्र रंगलाल मेघवाल गत सोमवार रात बोलेरो कैम्पर में सांगरिया से शंकर नगर लौट रहा था। बाइपास पर डीपीएस से पहले एक होटल के सामने वह लघुशंका करने के लिए नीचे उतरा। कैम्पर चालू ही थी। इतने में मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक कैम्पर में बैठा और उसे लेकर चंपत हो गया। बाइक सवार साथी भी भाग निकला। लघुशंका कर रहे रामदेव ने पीछा भी किया, लेकिन चोर व कैम्पर का पता नहीं लग पाया। उसने पुलिस कंट्रोल में सूचित कर नाकाबंदी कराई।
इस बीच, मंगलवार देर रात चोरी की कैम्पर नजर आने पर झंवर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन उसमें सवार तीन युवक कैम्पर लेकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर दहीपड़ा गांव के पास कैम्पर के टायर पंक्चर हो गए। तब उसे छोड़ तीनों युवक भाग निकले। पुलिस ने कैम्पर जब्त कर ली। युवकों की तलाश की जा रही है।

Published on:
19 Mar 2020 12:56 am