
Thieves : तिजोरी तोड़कर दो लाख रुपए चुराए
- घरवाले किसी कार्यक्रम में थे व्यवस्थ, पीछे चोरों ने ताले तोड़े
जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत (Police station Kudi Bhagtasni) झालामण्ड (Jhalamand) में चकेणियों की ढाणी के पास हनुमान नगर में चोरों ने सूने मकान व तिजोरी के ताले तोड़ दो लाख 15 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार हनुमान नगर निवासी टीकमचंद पुत्र मोहनराम प्रजापत रात को घर के पास ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार के लोग भी साथ थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी घर लौटे तो ताले टूटे हुए थे। तिजोरी भी टूटी हुई थी। तिजोरी के अंदर एक अन्य ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे 2.15 लाख रुपए गायब थे। जो चोर चुरा ले गए। चोरों ने चांदी की रखड़ी सैट भी चुरा ली। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है।