जोधपुर

तेरह दिन बाद फिर कोरोना ने ली जान, 13 नए संक्रमित

    कई दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा सिंगल डिजीट में नहीं आ रहा
less than 1 minute read
Feb 25, 2021
तेरह दिन बाद फिर कोरोना ने ली जान, 13 नए संक्रमित
तेरह दिन बाद फिर कोरोना ने ली जान, 13 नए संक्रमित

जोधपुर. जोधपुर में भी कोरोना एक बार फिर असर दिखाने लगा है। कई दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा सिंगल डिजीट में नहीं आ रहा। मौतों का क्रम रूकने का सिलसिला भी गुरुवार को तेरह दिन बाद टूट गया और कोरोना के प्रकोप ने एक महिला की जान ले ली। वहीं, 13 नए संक्रमित भी सामने आए, हालांकि एक दर्जन संक्रमितों को छुट्टी भी मिल गई।
एम्स जोधपुर में मसूरिया निवासी कोरोना संक्रमित संगीता शर्मा (51 ) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले गत 12 फरवरी को घंटियाली गांव निवासी एक अधेड़ की कोरोना से मौत हुई थी। इधर, गुरुवार को तेरह नए संक्रमित सामने आए। इनमें से सर्वाधिक पांच संक्रमित शाीनगर इलाके के हैं। यहीं पिछले साल जोधपुर में पहला संक्रमित मिला था। इसके अलावा शहर परकोटा, रेजिडेंसी व मसूरिया जोन में दो-दो तथा उदयमंदिर व मधुबन जोन में एक एक नया संक्रमित सामने आया। ग्रामीण जोन में कहीं भी कोई संक्रमित नहीं मिला।

फरवरी में 328 संक्रमित
जोधपुर में अब तक 61237 रोगी संक्रमित और 922 की मौत हो चुकी है। इस माह 328 लोग संक्रमित हुए हैं और 4 ने जान गंवाई।

कोविड वैक्सीनेशन जारी

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे ने बताया कि गुरुवार को नौ साइट्स पर वंचित रहे हैल्थ वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स को मॉपअप राउंड का अवसर देते हुए कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। इस दौरान 205 स्वास्थ्य कार्मिको को प्रथम व 475 को द्वितीय डोज तथा 552 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई।

Updated on:
25 Feb 2021 10:45 pm
Published on:
25 Feb 2021 10:45 pm