जोधपुर

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस के सहयोगी गोल्डी बरार के गुर्गों के निशाने पर था यह हार्डकोर

- जैसलमेर में हार्डकोर की थी हत्या की साजिश
less than 1 minute read
Jul 30, 2022
Lawrence Bishnoi : लॉरेंस के सहयोगी गोल्डी बरार के गुर्गों के निशाने पर था यह हार्डकोर
Lawrence Bishnoi : लॉरेंस के सहयोगी गोल्डी बरार के गुर्गों के निशाने पर था यह हार्डकोर

जोधपुर.
पंजाब के कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के सहयोगी गोल्डी बरार (Goldy Barar) के दो गुर्गों के निशाने पर जोधपुर का एक हार्डकोर बदमाश (Goldy Barar's associates planned murder of Jodhpur's Hardcore) भी था। पैरोल पर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से छूटने के दौरान जैसलमेर में हार्डकोर की हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन दोनों शूटर ऐसा नहीं कर पाए थे। पंजाब की बठिंडा पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों से पूछताछ में यह सामने आया है। (Punjabi singer Moosewala) (Lawrence bishnoi)
सूत्रों के अनुसार पंजाब का हार्डकोर बदमाश लॉरेंस बिश्नोई खास सहयोगी गोल्डी बरार कनाडा से गैंग ऑपरेट कर रहा है। गत दिनों बठिंडा पुलिस की एजीएफटी ने सात पिस्तौल के साथ गोल्डी के दो गुर्गे गिरफ्तार किए गए थे। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि वे जोधपुर के एक हार्डकोर की हत्या की फिराक में थे। इसके लिए वे कुछ माह पहले जैसलमेर आए थे। इस दौरान हार्डकोर भी जैसलमेर में ही था। दोनों ने उस पर हमले का प्रयास किया था, लेकिन हार्डकोर बच निकला था। हालांकि इस संबंध में जैसलमेर में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
लम्बे समय से जेल में बंद है हार्डकोर
जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर लम्बे समय से जोधपुर जेल में बंद है। तीन-चार माह पहले वह कोर्ट के आदेश से पैरोल पर छूटा था। इस दौरान वह जैसलमेर गया था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव का कहना है कि गोल्डी बरार के गुर्गों के जोधपुर के हार्डकोर की हत्या की साजिश की जानकारी नहीं है।

Published on:
30 Jul 2022 04:56 pm