जोधपुर

इस व्यक्ति ने फर्जी कर्मचारी बन कई लोगों को ठगा

बिलाड़ा (जोधपुर) . चांदावतों का नया बेरा पर पंचायत समिति का कर्मचारी बनकर एक महिला को पेंशन के लिए फोटो खींचने के बहाने 10 तोले सोने के आभूषण लेकर भागे आरोपी ने रिमाण्ड के दौरान अब तक कई लोगों को ठगने की बात स्वीकारी है।
less than 1 minute read
Oct 20, 2018
This person duped many people to become fake employees
इस व्यक्ति ने फर्जी कर्मचारी बन कई लोगों को ठगा

बिलाड़ा (जोधपुर) . कस्बे के बरना रोड पर स्थित चांदावतों का नया बेरा पर मंगलवार को पंचायत समिति का कर्मचारी बनकर एक महिला को पेंशन के लिए फोटो खींचने के बहाने 10 तोले सोने के आभूषण लेकर भागे आरोपी ने रिमाण्ड के दौरान अब तक कई लोगों को ठगने की बात स्वीकारी है। इस आरोपी को जोधपुर न्यायालय ने दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने का आदेश दिया था। जांच कर रहे

एसआई अशोक कुमार ने बताया कि उदलियावास निवासी विनोद कुमार पुत्र हापुराम प्रजापत ने मंगलवार को वृद्धा को पेंशन दिलवाने के बहाने गहने लेकर भाग गया था। वहीं नगर पालिका ने भी इस आरोपी के खिलाफ थाने में पत्र दे रखा था। पुलिस
ने आरोपी से पूछताछ करने पर दस व्यक्तियों को ठगने की बात स्वीकार की गई।

इन्हें बनाया अपना शिकार
एसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार ने कभी नगर पालिका तो कभी पंचायत समिति का कर्मचारी बन कर ओगड राम सीरवी से एक हजार रुपए व मोबाइल फोन, तुलछाराम कल्पवृक्ष से 3 हजार 500 रुपए, तेजाराम सीरवी दीवानसा की
प्याऊ से एक हजार रुपए, पेमाराम सीरवी भेवरीया बेरा 500 सौ रुपए, लाबुराम पटेल एक हजार , लकुड़ी मगरी से एक हजार 500 रुपए, हर्ष गांव से 3 हजार 500 रुपए, दो हजार रुपए, पटेलों का बेरा एक हजार , मेघवालों को बेरा 500 रुपए, डेयरी के पास से 500 रुपए, कमल भट़टे से एक हजार रुपए की ठगी की।

Published on:
20 Oct 2018 11:30 am