जोधपुर

पदोन्नति से पहले तबादला प्रक्रिया होने से हजारों शिक्षक असमंजस में

तबादला
less than 1 minute read
Oct 09, 2020
पदोन्नति से पहले तबादला प्रक्रिया होने से हजारों शिक्षक असमंजस में
पदोन्नति से पहले तबादला प्रक्रिया होने से हजारों शिक्षक असमंजस में

जोधपुर. राजस्थान सरकार तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया है। शिक्षा विभाग में तबादला प्रक्रिया के लिए प्रधानाचार्य ,प्रधानाध्यापक व व्याख्याता आवेदन कर चुके हैं। वरिष्ठ अध्यापकों की ओर से आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में पदोन्नति की आस में बैठे हजारों शिक्षकों में तबादलों की वजह से निराशा है।

लगभग 8000 शिक्षकों की पदोन्नति अटकी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संयुक्त मंत्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि आरपीएससी द्वारा 8000 शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी की जा चुकी हैं। आरपीएससी द्वारा 5000 से अधिक द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को व्याख्याता पद पर और करीब 2100 व्याख्याताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की तैयारी की जा चुकी हैं। साथ ही प्रधानाध्यापक पद पर भी पदोन्नति प्रस्तावित है। जिसके लिए सिर्फ अनुमोदन कमेटी की बैठक होनी है। इसके बाद ही समस्त संवर्गों को रिक्त पदों पर काउंसिलिंग के माध्यम से पद स्थापन होना था। जो पद रिक्त हैं। उन पदों पर तबादले होने से पदोन्नति लेने वाले सभी वर्गों को दूरस्थ पदस्थापन मिलेगा। ऐसे में शिक्षकों के सामने परेशानी यह है कि यदि वह तबादलों के लिए आवेदन करते हैं और उनका तबादला मनपसंद जगह पर हो भी जाता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि पदोन्नति के बाद उसे वहां से हटना ही होगा। पदोन्नति में सही जगह पर पदस्थापन नहीं मिलता है तो कार्मिक पदोन्नति पद को Óफ ॉर गोÓ करेगा। जिससे विभागीय कवायद के बावजूद पद रिक्त रह जाएंगे।

Published on:
09 Oct 2020 06:02 pm