जोधपुर

चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

- ऑटो की टक्कर से बाइक के क्षतिग्रस्त होने पर विवाद में हमले का मामला
less than 1 minute read
Nov 23, 2021
चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने जालोरी बारी के अंदर नमकीन दुकान के बाहर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन युवकों को बापर्दा गिरफ्तार किया। शिनाख्त के लिए तीनों को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि प्रकरण में दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की गई। तत्पश्चात संबंधित जगहों पर दबिश के बाद बाईजी का तालाब मस्जिद के सामने निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ भुरू पुत्र सराजुद्दीन, बाईजी का तालाब निवासी मोहम्मद यासीन पुत्र मोहम्मद आमीन अंसारी और बाइजी का तालाब में वृद्धाश्रम के पास निवासी साजिद पुत्र अब्दुल जाहिद अंसारी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जेल में शिनाख्त परेड कराई जाएगी।
गौरतलब है कि गत 20 नवम्बर की रात ऑटो रिक्शा से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको लेकर उपजे विवाद में चाकू से जानलेवा हमले में नमकीन दुकान संचालक व दो कर्मचारी घायल हो गए थे। दुकान संचालक रामलाल प्रजापत की तरफ से जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था।

Published on:
23 Nov 2021 11:59 pm